बांग्लादेश में यात्री बस नदी में गिरने से 26 लोग मरे
मुंबई [ महामीडिया] बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। 23 शव बस के अंदर से निकाले गए, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था लेकिन उनमें से 3 लोगों की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। कुछ लोगों की तलाश जारी है।बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। बस फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ रही थी इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी।