नवीनतम
प्रशासनिक सेवा में चयनित म.प्र.की 61 प्रतिभाएं सम्मानित
भोपाल [महामीडिया] कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज शनिवार को प्रशासनिक सेवा के चयनित अभ्यर्थियों के लिए 'सफलता के मंत्र' सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में उन 61 चेहरों की चमक दिखी जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि "लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि यहां एक चाय वाला प्रधानमंत्री बनता है और एक गाय वाला मुख्यमंत्री। हमें हर साल जनता के बीच परीक्षा देनी पड़ती है नीतियों के आधार पर उनका विश्वास जीतना पड़ता है।"कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर परमार, अनुपम राजन और हिंदी ग्रंथ अकादमी के अशोक कड़ेल भी उपस्थित थे ।