बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में चार लोग मरे

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में चार लोग मरे

भोपाल [माहा मीडिया] बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार सुबह एक निजी बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। बस में कुल 36 यात्री सवार थे और यह केरल से बेंगलुरु जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद आ गई थी जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बस करीब 100 मीटर तक रेलिंग से रगड़ती रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें