जम्मू-कश्मीर के बारह स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी के छापे
भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय जांच एजेंसी [ NIA ] ने दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में 12 स्थानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह छापे कुपवाड़ा के हंदवाड़ा साथ ही दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम और शोपियां जिलों में डाले गए। इन कार्रवाइयों का सीधा संबंध दिल्ली में हुए लाल किले ब्लास्ट से बताया जा रहा है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है । हंदवाड़ा में एक कारोबारी के घर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं ।