श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी

भोपाल [ महा मीडिया] कच्चे तेल की सप्लाई संकट के बीच श्रीलंकाई सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 81 श्रीलंकाई रुपए बढ़कर 398 रुपए प्रति लीटर हो गई है वहीं डीजल 79 रुपए महंगा होकर 382 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह दूसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते कीमतों में 8% की वृद्धि की गयी थी ।

सम्बंधित ख़बरें