विश्व मौसम विज्ञान दिवस आज

विश्व मौसम विज्ञान दिवस आज

भोपाल [ महामीडिया] हर साल 23 मार्च को दुनिया भर में विश्व मौसम विज्ञान दिवस  मनाया जाता है। यह दिन न केवल मौसम पूर्वानुमान के महत्व को उजागर करता है बल्कि जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है । 1961 से इसे एक वैश्विक जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।आज उपग्रह, मौसम केंद्र, समुद्री बुआ और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से पृथ्वी के वायुमंडल की निगरानी की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिक सटीक मौसम पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी जारी करते हैं। यह प्रणाली तूफान, बाढ़, लू और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही सतर्क कर देती है जिससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें