केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ जमी
भोपाल [ महा मीडिया] बर्फबारी के वजह से विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में बर्फ की मोटी चादर से ढक चुका है। यहां तीन से चार फीट की बर्फ जम चुकी है।केदारनाथ मंदिर और पूरी केदार घाटी बर्फ से ढक चुकी है जिससे दिव्य और मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजर देखने को मिल रहा है। इस साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे।गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे।