नवीनतम
संसद में आज कॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश होगा
भोपाल [ महा मीडिया] संसद के बजट सत्र के दौरान आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कॉर्पोरेट संशोधन विधेयक 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक के जरिए लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट 2008 और कंपनी एक्ट 2013 में और संशोधन किए जाएंगे। विपक्ष आज अमेरिका-इजराइल की ईरान से युद्ध के कारण पश्चिम एशिया के हालात और इसके भारत पर असर को लेकर हंगामा कर सकता है। युद्ध के कारण देश में तेल-गैस की कमी को मुद्दा बनाया जा सकता है।