नवीनतम
शहीद दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया] आज का दिन भारत की आजादी के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देने वाले तीन वीर जवानों को याद करने का है। आज 23 मार्च है और इस दिन को भारत में शहीद दिवस के रूप में जाना जाता है। आज ही के दिन साल 1931 में ब्रिटिश हुकूमत ने तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लाहौर जेल में फांसी दे दी थी। इन तीनों युवा वीरों ने सिर्फ 23-24 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी।