संसद में कॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश
भोपाल [महामीडिया] केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सोमवार को लोकसभा में 'कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026' पेश किया। यह विधेयक 'सीमित दायित्व भागीदारी अधिनियम 2008' और 'कंपनी अधिनियम 2013' में आगे संशोधन करने के लिए पेश किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को 10 मार्च को मंजूरी दे दी थी। इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों, स्टार्टअप्स और किसानों की उत्पादक कंपनियों के लिए नियमों को आसान बनाना और गैर-जरूरी कानूनी जटिलताओं को कम करना है।