मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को चिंताजनक बताया
भोपाल [महा मीडिया] पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार को लोकसभा में कहा कि इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं। जय शंकर जी ने सदन को जरूरी जानकारी दी है। 3 सप्ताह से अधिक समय से यह संकट खड़ा हुआ है। लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। मोदी ने कहा हमारे लिए यह रीजन एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। एक करोड़ भारतीय वहां रहते और काम करते हैं। वहां समंदर में जो शिप चलते हैं उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या अधिक है इसके चलते हमारी चिंता स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि भारत की संसद से एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए। जब से यह युद्ध शुरू हुआ है तब से प्रभावित देशाें में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने खुद 2 बार फोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। संकट की घड़ी में भारतीयों की सुरक्षा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता रही है। अभी 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित देश लौट चुके हैं। ईरान से ही हजारों भारतीय सुरक्षित लौटे हैं।