प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में 9 मजदूरों की मौत
भोपाल [महामीडिया] उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया है। हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना के समय वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए थे। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चांदपुर के पूर्व विधायक का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है।फाफामऊ इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके ने पूरी इमारत को जमींदोज कर दिया।इस घटना में वहां काम कर रहे करीब 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत-बचाव कार्य जारी है।