नवीनतम
सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद आज फिर वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] सोना और चांदी की कीमतों में आज 18 फरवरी को बढ़त है। एक किलो चांदी 4 हजार रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल यह 2.33 लाख रुपए पर थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 98 रुपए महंगा होकर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।