आज कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा

आज कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा

भोपाल [महामीडिया] नए सिस्टम के असर से पहले प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार की रात में कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 8.1 डिग्री, पचमढ़ी में 8.8 डिग्री और रीवा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्रकूट, उमरिया, मंडला में तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 14 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 13 डिग्री, उज्जैन में 16.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 13.1 डिग्री पहुंच गया।

सम्बंधित ख़बरें