सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
भोपाल [महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान गूगल के CEO सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में हो रहा है। इस समिट को इस पैमाने का पहला ग्लोबल AI सम्मेलन बताया जा रहा है। इसमें 110 से अधिक देशों के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन, मंत्री और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर शामिल हुए हैं। पिचाई इस समिट में शामिल होने के लिए भारत आए हैं पिचाई 20 फरवरी को एक कीनोट स्पीच देंगे।