थाईलैंड ने भारतीयों के लिए 60 दिन की वीजा-रहित प्रवास की स्थायी अनुमति दी

थाईलैंड ने भारतीयों के लिए 60 दिन की वीजा-रहित प्रवास की स्थायी अनुमति दी

भोपाल [महामीडिया] थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपनी सीमाओं के द्वार अब पूरी तरह और स्थायी रूप से खोल दिए हैं। फरवरी 2026 में लागू हुए नए वीजा सुधारों के साथ ही पिछले कुछ समय से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई है जहाँ पहले भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश केवल एक अस्थायी सुविधा या समय-समय पर मिलने वाले ‘एक्सटेंशन’ के भरोसे था वहीं अब इसे थाईलैंड के स्थायी इमिग्रेशन कानून का हिस्सा बना दिया गया है। यह बदलाव न केवल प्रशासनिक है बल्कि पर्यटकों के अनुभव को भी पूरी तरह बदलने वाला है ।अब भारतीय यात्रियों को ट्रिप प्लान करने से पहले यह जांचने की आवश्यकता नहीं है कि मुफ्त एंट्री की समय-सीमा कब समाप्त हो रही है इस नई नीति के तहत भारत उन चुनिंदा 93 देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्हें थाईलैंड सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद पर्यटक स्रोत मानता है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें