नवीनतम
बरसाना में होली की तैयारियाँ शुरू
भोपाल [महामीडिया] विश्व प्रसिद्ध लठमार रंगीली होली मेला को लेकर सभी विभाग युद्ध स्तर पर दिन-रात तैयारियां में जुटे हैं। रंगीली गली चौक को सजाया जा रहा है। वहीं गलियों में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है।24 फरवरी को लठामार में लड्डू व 25 फरवरी को लठामार होली का आयोजन होना है। इसमें भाग लेने के लिए 23 फरवरी की सुबह से ही श्रद्धालु बरसाना पहुंचने लगेंगे। करीब 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में बरसाना में होली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकनिर्माण विभाग द्वारा गोवर्धन ड्रेन के चौड़ीकरण के साथ सड़क में पैचवर्क तथा पीली कोठी तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।