नवीनतम
शेयर बाजार 250 से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद
मुंबई [महामीडिया] बीएसई सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 83,553 पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स में उतार-चढ़ाव हावी रहा। लेकिन अंत में 283.29 अंक की बढ़त लेकर 83,734.25 पर बंद हुआ।इसी तरह निफ्टी 25,752 पर खुला और खुलने के कुछ देर में 25,700 के नीचे फिसल गया। कारोबार के दौरान ज्यादातर समय यह सपाट रहा। लेकिन अंत में 93.95 अंक की वृद्धि लेकर 25,819 पर बंद हुआ। शेयरों में टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा बढ़ने वालों में रहे इनमें 2.8 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। वहीं टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। यह 1.6 प्रतिशत तक नीचे कारोबार करते दिखे।