नवीनतम
विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु
बारामती [महामीडिया] बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य की मौत हो गई। विमान मुंबई से बारामती जा रहा था लेकिन उतरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सभी पांच लोग जिनमें चालक दल के सदस्य भी थे की जान चली गई। छोटा विमान सुबह करीब 8 बजे मुंबई से रवाना हुआ था। करीब 45 मिनट बाद लैंडिंग के दौरान बारामती एयरपोर्ट के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजित पवार को स्थानीय निकाय चुनावों से पहले चार अहम जनसभाओं में हिस्सा लेना था।