नवीनतम
साढ़े चार सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर शेयर बाजार बंद
मुंबई [महा मीडिया] वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (28 जनवरी) को मजबूती के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से ऑइल एंड गैस शेयरों में जोरदार उछाल और मेटल शेयर में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स थोड़ी बढ़त लेकर 81,892 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह सपाट स्तर पर आ गया था।लेकिन अंत में 487.20 अंक की बढ़त के साथ 82,344.68 पर बंद हुआ।इसी तरह निफ्टी मजबूती के साथ 25,258 अंक पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान 25,372 अंक के हाई और 25,187 अंक के लो लेवल तक गया। अंत में 167.35 अंक की मजबूती के साथ 25,342 पर बंद हुआ।