संसद की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू

संसद की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू

मुंबई [महामीडिया] लोकसभा के बजट सत्र का पहला हिस्सा आज बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है।  इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगे। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। यह दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। 28 जनवरी और 1 फरवरी को कोई शून्यकाल नहीं होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज वैश्विक समीकरण बदल रहे हैं, और ऐसे हालात में हम मजबूत विदेश नीति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की गूंज पूरी दुनिया में है व भारत ने दुनिया में एक सेतु की भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान कहा कि भारत में 4 करोड़ गरीबों के पक्के घर पिछले 10 सालों में बने हैं। चावल उत्पादन में भारत ने सबको पछाड़ा दिया है, जबकि मछली उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग के मामले में भारत ने काफी तरकक्की की है।

सम्बंधित ख़बरें