अंबानी मल्टी-गीगावाट एआई में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
भोपाल [ महामीडिया] रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने समिट में मुख्य भाषण में कहाँ कि जियो इंटेलिजेंस गीगावाट स्केल के डेटा सेंटर्स के जरिए भारत का अपना खुद का 'सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर' तैयार करेगा। हमने जामनगर में मल्टी-गीगावाट एआई डेटा सेंटर बनाने का काम पहले ही शुरू कर दिया है। साल 2026 के दूसरे हिस्से तक 120 मेगावाट से ज्यादा की क्षमता शुरू हो जाएगी। हमारे पास खुद की बिजली की सुविधा और देशभर में फैला 'एज कंप्यूट' नेटवर्क है। इससे इंटेलिजेंस की स्पीड बढ़ेगी और यह सस्ता होगा। साथ ही, यह भारतीयों के रहने, सीखने और काम करने वाली जगहों के बिल्कुल करीब होगा। जियो इंटेलिजेंस प्रोडक्टिविटी और कार्यक्षमता बढ़ाने का एक बड़ा जरिया बनेगा। अंबानी ने एलान किया है कि जियो इकोनॉमी के हर सेक्टर को सर्विस देकर भारत को इंटेलिजेंस युग (बौद्धिक युग) से जोड़ेगा। अंबानी ने कहा, "हम इंटेलिजेंस की कीमत में भी वैसी ही भारी कटौती करेंगे, जैसी हमने डेटा की कीमतों में की थी। जियो और रिलायंस मिलकर इस साल से अगले सात सालों में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेंगे।" अंबानी ने एलान किया है कि जियो इकोनॉमी के हर सेक्टर को सर्विस देकर भारत को इंटेलिजेंस युग (बौद्धिक युग) से जोड़ेगा। अंबानी ने कहा, "हम इंटेलिजेंस की कीमत में भी वैसी ही भारी कटौती करेंगे जैसी हमने डेटा की कीमतों में की थी। जियो और रिलायंस मिलकर इस साल से अगले सात सालों में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेंगे।"