बिहार की राजनीति में भूचाल

बिहार की राजनीति में भूचाल

मुंबई [महामीडिया] बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है।  पटना उच्च न्यायालय ने पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी शामिल हैं। अदालत ने चुनावी हलफनामे में कथित गलत जानकारी और अनियमितता के आरोपों पर जवाब मांगा है। मामले को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस फैसले से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने सभी विधायकों को नोटिस जारी किया। अब कोर्ट में दाखिल जवाब और दस्तावेजों के आधार पर आगे की सुनवाई होगी।इस खबर से बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें