आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज को पूजा जाता है। आज शिवाजी महाराज की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी वीरता की कहानियों के याद कर रहे हैं। मराठा योद्धा राजा का जन्म 1630 में पुणे जिले की जुन्नार तहसील में स्थित शिवनेरी में हुआ था। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ “छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।”