शेयर बाजार में निवेशकों के चार लाख करोड़ डूबे
मुंबई [महा मीडिया] भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे इंडेक्स हैवीवेट शेयरों में गिरावट से बाजार में दबाव दिख रहा है। लगातार तीन ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के बाद मुनाफावसूली के चलते दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई।सेंसेक्स में 850 से अधिक अंकों की भारी गिरावट आई जबकि निफ्टी 50 सत्र के दौरान अंतर्दिन के निचले स्तर 25,567.75 पर आ गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सेशन के 472 लाख करोड़ रुपये से घटकर दिन के दौरान लगभग 468 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस तरह निवेशकों को लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।