इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में नए युग का सूत्रपात

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में नए युग का सूत्रपात

मुंबई [महामीडिया] दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया।पीएम ने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर 'न्यूट्रिशन लेबल' होता है वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी 'ऑथेंटिसिटी लेबल' होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी  ने कहा कि हम अब एक बड़े बदलाव के मोड़ पर हैं। अब बातचीत संभावनाओं से हटकर असलियत पर आ गई है अब बात सिर्फ एक्सपेरिमेंट की नहीं बल्कि इसे अपनाने की है। यह सिर्फ पायलट प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं रहा, अब इसका असर बड़े पैमाने पर दिख रहा है। टेक्नोलॉजी तभी मायने रखती है जब उसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ और बड़े स्तर पर दुनिया की असली समस्याओं को सुलझाने के लिए किया जाए। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप भारत का पहला बड़े पैमाने पर ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर स्थापित कर रहा है जिसे खास तौर पर अगली पीढ़ी के लिए बनाया जा रहा है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने इसके लिए OpenAI के साथ साझेदारी की है। हम वर्ल्ड-क्लास AI रैक आर्किटेक्चर को टाटा की इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के साथ जोड़ेंगे। हम एक AI डेटा इनसाइट्स प्लेटफॉर्म बना रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी और उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल हो रहे हैं। इसी समिट में भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील मित्तल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  के भविष्य पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि एआई आने वाले समय में कई बड़े सेक्टरों की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारती समूह के लिए एआई कामकाज का एक अहम हिस्सा बन गया है। कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने, नेटवर्क को मजबूत बनाने और मैनेजमेंट को असरदार बनाने के लिए एआई का उपयोग कर रही है। इसकी मदद से सर्विस की क्वालिटी सुधर रही है और कंपनी के आंतरिक काम भी तेज हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें