किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू ब्रिटेन में गिरफ्तार
मुंबई [महा मीडिया] ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है। किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर से पकड़ा गया। एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रू ने उनका शोषण किया था। हालांकि एंड्रयू ने सभी आरोपों से इनकार किया है।