अमरीका और ईरान के बीच पूर्ण सहमति नहीं बनी

अमरीका और ईरान के बीच पूर्ण सहमति नहीं बनी

मुंबई [महामीडिया] तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका-ईरान के बीच जिनेवा में हुई अप्रत्यक्ष वार्ता में कुछ समझौतों पर सहमति बनी है लेकिन दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। इस वार्ता पर टिप्पणी करते हुए अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी है पर राष्ट्रपति द्वारा तय की गई कुछ रेड लाइन्स को ईरान स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, जिनेवा में वार्ता के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अंतत: हम कुछ मार्गदर्शक सिद्धांतों पर व्यापक सहमति बनाने में सफल रहे, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ेंगे और संभावित समझौते पर काम शुरू करेंगे।
उन्होंने वार्ता को पिछले दौर से अधिक रचनात्मक बताया और कहा कि दोनों पक्ष अब ड्राफ्ट तैयार करेंगे जिन्हें आदान-प्रदान करने के बाद तीसरे दौर की तारीख तय की जाएगी। अराघची ने स्वीकार किया कि ट्रंप के करीबियों और दूतों के साथ बातचीत में मतभेदों को दूर करने में अभी समय लगेगा। इस बीच अमरीका ने मिडल ईस्ट में पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा फाइटर जेट भेजे हैं। कई एफ-22, एफ-35 और एफ-16 फाइटर जेट को मिडल ईस्ट की ओर जाते हुए देखा गया है। अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तय की गई शर्तों को ईरान मानने को तैयार नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें