साल का पहला खग्रास चंद्रग्रहण तीन मार्च को

साल का पहला खग्रास चंद्रग्रहण तीन मार्च को

भोपाल [महामीडिया] खगोलीय दृष्टि से साल 2026 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सा कुल चार ग्रहण लगेंगे - दो सूर्यग्रहण, दो चंद्रग्रहण। फरवरी और अगस्त में लगने वाले सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे लेकिन 3 मार्च 2026 को लगने वाला खग्रास चंद्रग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यही ग्रहण होली के पर्व को प्रभावित कर रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा तिथि को ही लगता है और इसके तीन प्रकार होते हैं-पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और उपच्छाया चंद्रग्रहण। साल 2026 में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को पड़ रही है। इसी पूर्णिमा पर खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है। यह खग्रास चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा और इसे पूरे भारत समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर के द्वीप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकेगा।  शुरूआत दोपहर 3:20 बजे से होगा जिसकी समाप्ति शाम 6:47 बजे होगा। भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देगा हालांकि चंद्रमा पूरी तरह काला नहीं होगा बल्कि पृथ्वी की छाया के कारण कुछ धुंधला नजर आएगा।
 

सम्बंधित ख़बरें