अमेरिका कुछ पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा

अमेरिका कुछ पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा

भोपाल [महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अंतर्गत कुछ पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। यह टैरिफ उन कंपनियों पर लागू होगा जो आने वाले महीनों में सरकार के साथ समझौता नहीं करेंगी। जिन कंपनियों ने “मोस्ट फेवर्ड नेशन” प्राइसिंग डील की है और अमेरिका में पेटेंट दवाओं और उनके कच्चे माल के उत्पादन के लिए फैक्ट्री बना रही हैं उन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। लेकिन  जिन कंपनियों ने प्राइसिंग डील नहीं की है उन पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगेगा जो चार साल में बढ़कर 100 प्रतिशत किया जाएगा ।

सम्बंधित ख़बरें