पेटेंट खत्म होते ही दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट

पेटेंट खत्म होते ही दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट

भोपाल [ महामीडिया] सेमाग्लूटाइड का पेटेंट खत्म होते ही इसके कम से कम 15 जेनेरिक संस्करण बाजार में आ चुके हैं। कई बड़ी दवा कंपनियों ने अपनी जेनेरिक दवाइयां बाजार में उतारीं जिसके चलते दवा की कीमतों में औसतन 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। अब ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की जेनेरिक दवा 1,300 रुपये और अल्केम लैबोरेटरीज की दवा 1,800 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है जो पेटेंटशुदा दवाओं की तुलना में क्रमश: 85 प्रतिशत और 79 प्रतिशत तक सस्ती है। यह दवाएं अलग-अलग रूप में उपलब्ध हैं जिनमें दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेन, खुराक आधारित शीशी और टैबलेट शामिल हैं। तीन कंपनियों, सन फार्मा, जायडस लाइफसाइंसेज और अल्केम ने मधुमेह और वजन नियंत्रण दोनों के लिए जेनेरिक सेमाग्लूटाइड पेश किया है। सन फार्मा ने वजन नियंत्रण के लिए ‘नोवेलट्रीट’ को पांच अलग-अलग खुराक में पेश किया है जिसकी अनुमानित मासिक कीमत 3,600 से 8,000 रुपये के बीच है। वहीं मधुमेह के लिए सेमैट्रिनिटी को दो खुराक में 3,000 से 5,200 रुपये प्रतिमाह की कीमत में लाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें