आज कटड़ा बंद का आह्वान
भोपाल [महामीडिया] कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बन रहे रोपवे के खिलाफ संघर्ष समिति ने बुधवार को कटड़ा बंद करने का आह्वान किया है। समिति ने व्यापारियों, घोड़ा चालकों, पिट्ठू और पालकी संचालकों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। हालांकि, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को इससे बाहर रखा गया है। दिव्यांगों, बुजुर्गों व बच्चों की सुविधा के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यात्रा मार्ग पर ताराकोट से लेकर सांझी छत तक रोपवे बना रहा है लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोपवे के बनने से यात्रा मार्ग पर सेवाएं दे रहे घोड़ा चालक, पिट्ठू, पालकी संचालक और छोटे व्यापारी प्रभावित होंगे।