कनाडा छह हजार से अधिक भारतीयों को देश से निकालेगा
भोपाल [महामीडिया] कनाडा सरकार ने 2025 के पहले 10 महीनों में कनाडा ने 2,831 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकाला है। इसके मुताबिक पिछले साल कुल 18,785 लोगों को कनाडा से निकाला गया जिनमें भारतीय दूसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा 3,972 लोग मेक्सिको के थे। इतना ही नहीं अभी 29,542 लोगों को निकालने की प्रक्रिया चल रही है जिनमें 6,515 भारतीय भी शामिल हैं। आने वाले समय में और भारतीयों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जिन लोगों को निकाला गया उनमें से कई पर अपराधिक प्रकरण चल रहे थे ।