सीबीएसई बारहवीं की कॉपियां इस बार डिजिटली चेक होंगी

सीबीएसई बारहवीं की कॉपियां इस बार डिजिटली चेक होंगी

भोपाल [महामीडिया] इस बार सीबीएसई 12वीं के बच्चों की कॉपियां ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जांची जाएंगी। मतलब इन्हें डिजिटल तरीके से जांचा जाएगा। इसके लिए हर छात्र की सभी उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने को परीक्षा केंद्र में ही स्कैन करके कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। इसके लिए करीब 32 करोड़ पन्ने स्कैन करके अपलोड होंगे। परीक्षक इन डिजिटल कॉपियों की जांच करके ही नंबर देंगे।10वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की चे​किंग पहले की तरह कागज पर ही होगी। सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक होनी है। 

सम्बंधित ख़बरें