शेयर बाजार सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर

शेयर बाजार सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर

मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार आज बुधवार को सपाट शुरुआत के साथ खुले। रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव पड़ा है।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स  मामूली बढ़त के साथ 84,339 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। सुबह यह 139.29 अंक की बढ़त लेकर 84,413.21 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी-50 भी हरे निशान में खुला और खुलने के कुछ ही देर में 26 हजार के लेवल के पार चला गया। सुबह यह 55.75 अंक की बढ़त के साथ 25,990.90 पर ट्रेड कर रहा था।

 

सम्बंधित ख़बरें