भारत डिजिटल सेवा कर समाप्त करेगा
भोपाल [महामीडिया] भारत ने द्विपक्षीय डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत करने का वादा किया है। इसमें ई-कॉमर्स इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर लगने वाले सीमा शुल्क पर रोक संबंधी नियम भी शामिल हैं। भारत डिजिटल सेवा कर को खत्म कर देगा। उसमें कहा गया है ‘भारत अपने डिजिटल सेवा कर को हटा देगा। उसने द्विपक्षीय डिजिटल व्यापार के मजबूत नियमों पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। यह नियम भेदभावपूर्ण अथवा बोझिल चलन और डिजिटल व्यापार की अन्य बाधाओं को दूर करेंगे जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर लगने वाले सीमा शुल्क पर रोक संबंधी नियम भी शामिल है। भारत ने अमेरिका की व्यापार चिंताओं को दूर करने के लिए विदेशी कंपनियों द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर 6 फीसदी डिजिटल सेवा कर अथवा इक्वलाइजेशन लेवी को 1 अप्रैल से खत्म कर दिया है। जिसे इस दिशा में प्राथमिक चरण माना जाता है ।