नवीनतम
आज बाबा महाकाल का छबीना स्वरूप में भव्य श्रृंगार
भोपाल [महामीडिया] उज्जैन स्थित विश्व-प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बाबा महाकाल का छबीना स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर नंदी महाराज को भी आकर्षक वस्त्रों से सजाया गया। बाबा के मनमोहक छबीना स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भावविभोर नजर आए। इस विशेष दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। शिव नवरात्रि पर्व देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से केवल उज्जैन में ही मनाया जाता है। इस दौरान प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है।