नवीनतम
म.प्र.में इस वर्ष का बजट साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में पिछले बजट के मुकाबले 10 प्रतिशत के आसपास वृद्धि होने के आसार हैं। इस बार म.प्र. का बजट 4.65 लाख करोड़ का हो सकता है। म.प्र. सरकार की वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बजट को फाइनल करने के लिए वित्त विभाग के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। म.प्र. सरकार विधानसभा में 18 फरवरी को बजट पेश करेगी। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस बार बजट में सबसे कम वृद्धि होने की संभावना है। म.प्र. ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।