म.प्र.के 11 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार

म.प्र.के 11 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में अब दिन गर्म होने लगे हैं। मंगलवार को भोपाल, इंदौर समेत 11 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार रहा। हालांक रातें अभी भी ठंडी है। बीती रात 11 शहरों में  तापमान  10 डिग्री से नीचे रहा। 9 और 10 फरवरी की रात ग्वालियर में 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल- इंदौर समेत प्रदेश के 11 शहरों में बसंत के बीच ही गर्मी ने दस्तक दे दी है जहां दिन का पारा 30 डिग्री के पार निकल गया है। हालांकि रात के समय ठिठुरन अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में सक्रिय कमजोर सिस्टम के कारण बारिश की संभावना तो कम है लेकिन 13 फरवरी से हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली हलचल  म.प्र.  के तापमान को एक बार फिर गिरा सकती है। उत्तर भारत में बर्फ पिघलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के गुजरने के बाद सर्द हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें