अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’

अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’

भोपाल [महामीडिया] केंद्र सरकार ने आज बुधवार सुबह जारी नए दिशा-निर्देशों में कहा है कि अब सभी सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा।  इन नियमों के तहत ‘वंदे मातरम्’ बजने के दौरान सभी लोगों के लिए खड़ा होना अनिवार्य होगा। नए प्रोटोकॉल के अनुसार ‘वंदे मातरम्’ अब नागरिक सम्मान समारोहों, जैसे पद्म पुरस्कार कार्यक्रमों, तथा राष्ट्रपति की उपस्थिति वाले सभी आयोजनों में उनके आगमन और प्रस्थान के समय भी बजाया जाएगा। इसके अलावा सिनेमा हॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी इसे बजाया जाएगा हालांकि वहां खड़े होना अनिवार्य नहीं होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे बजाए जाएंगे, जिनमें वे चार अंतरे भी शामिल हैं जिन्हें 1937 में कांग्रेस ने हटाने का निर्णय लिया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संकेत मिले थे कि सरकार ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम’ के तहत राष्ट्रगान से जुड़े प्रोटोकॉल को ‘वंदे मातरम्’ पर भी लागू करने की तैयारी में है।कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत के सम्मान में बाधा डालता है या दूसरों को सम्मान देने से रोकता है, तो उसे अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें