कनाडा के हाईस्कूल गोलीबारी की घटना में नौ लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हैं। अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालों में कोई छात्र है या नहीं। स्कूल को बंद कर दिया गया है। हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस गोलीबारी के बाद अपना जर्मनी दौरा रद्द कर दिया है।