चार धाम यात्रा कल से
भोपाल [ महामीडिया] उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे जिसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खुलेंगे। यह यात्रा आम तौर पर हरिद्वार से शुरू होकर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ के क्रम में की जाती है।