आज कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

आज कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

भोपाल [महा मीडिया] 
आज  सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इसकी मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का विफल होना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ती टकराव की स्थिति है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 7.98 प्रतिशत बढ़कर 102.80 डॉलर प्रति बैरल हो गई वहीं अमेरिकी कच्चा तेल  8.61 प्रतिशत बढ़कर 104.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को दोनों बेंचमार्क में गिरावट दर्ज की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें