जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी
श्रीनगर [ महामीडिया]
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अनेक स्थानों सहित साधना टॉप और राजदान दर्रे जैसे ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है जिससे पेड़-पौधे और सड़कें सफेद चादर से ढक गए हैं। इस बेमौसम बर्फबारी से कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान गिरा है और भूस्खलन की आशंका के कारण कई प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं।