नलखेड़ा म.प्र. का नया धार्मिक पर्यटन क्षेत्र बनकर उभरा

नलखेड़ा म.प्र. का नया धार्मिक पर्यटन क्षेत्र बनकर उभरा

भोपाल [ महामीडिया] नलखेड़ा म.प्र. का नया धार्मिक पर्यटन क्षेत्र बनकर सामने आया है। इस साल हर 10 में से 6 से 7 बुकिंग में इस धाार्मिक क्षेत्र की भी बुकिंग हो रही है। यहां मां बाग्लामुखी का मंदिर है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु उज्जैन ओंकारेश्वर के साथ नलखेड़ा की डिमांड कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन में इन दिनों नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और पचमढ़ी जैसे प्रमुख स्थलों के साथ अब श्रद्धालु नलखेड़ा को भी अपने टूर पैकेज में शामिल कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर तांत्रिक साधना और शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सोशल मीडिया और प्रचार-प्रसार के कारण भी इस स्थल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे यह अब प्रमुख धार्मिक सर्किट का हिस्सा बनता जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें