नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन से तनाव बढ़ा
नोएडा [महामीडिया]
नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाडि़यों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है।मामला आज 13 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे के करीब का है जहां उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे । पुलिस से नोकझोंक के बाद सैलरी की मांग कर रहे कर्मचारियों का प्रदर्शन कंट्रोल से बाहर हो गया। भीड़ को वहां से तितर-बितर करने के लिए जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वहां हंगामा और बढ़ गया। यहां वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों ने पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए । इस दौरन श्रमिको ने कई गडियों में आग लगा दी है