म प्र. में अभी तक 22 हजार टन गेहूँ की खरीदी

म प्र. में अभी तक 22 हजार टन गेहूँ की खरीदी

भोपाल [ महामीडिया] 

म प्र. में  अभी तक  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 5220 किसानों से 22 हजार 521 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ का उपार्जन इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 9 अप्रैल से शुरू हो चुका है। शेष संभागों में 15 अप्रैल से गेहूँ का उपार्जन शुरू किया जायेगा। अभी तक एक लाख 48 हजार 247 किसानों द्वारा 6 लाख 74 हजार 290 मीट्रिक टन गेहूँ के विक्रय के लिये स्लॉट बुक किये जा चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें