चैत्र नवरात्र मेले में 15 एक्सप्रेस ट्रेनें मैहर में रुकेंगी

चैत्र नवरात्र मेले में 15 एक्सप्रेस ट्रेनें मैहर में रुकेंगी

भोपाल [महामीडिया] मैहर में चैत्र नवरात्र मेला पर 15 एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। लंबी दूरी की इन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को रेलवे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह ट्रेनें दोनों दिशाओं में 19 मार्च से एक अप्रैल के मध्य पांच मिनट के लिए मैहर स्टेशन में रुकेंगी। नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सम्बंधित ख़बरें