सोना और चाँदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि

सोना और चाँदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] सोना और चाँदी की कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,60,150 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,66,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 341 रुपये की तेजी के साथ 1,60,050 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,709 रुपये था। 

सम्बंधित ख़बरें