नौसेना में आज INS अंजदीप शामिल होगा
भोपाल [महामीडिया] भारतीय नौसेना में आज INS अंजदीप शामिल होने जा रहा है। पनडुब्बी विरोधी अभियान चलाने में माहिर अंजदीप एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट का तीसरा युद्धपोत है। इस तरह के आठ पोत नौसेना को मिलने वाले हैं। इसके निर्माण में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने स्टील की आपूर्ति की है। इससे पहले पिछले साल आईएनएस अरनाला और आईएनएस एंड्रोथ भी शामिल किए जा चुके हैं।